Blog
अब हर खिलाड़ी तक पहुँचेगी विश्वस्तरी�
मुंबई, 8 जून, 2026: एआई तकनीक पर आधारित एक ग्लोबल स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म, काबुनी (Kabuni) का आधिकारिक लॉन्च मुंबई में आयोजित प्लेटाइम 2026 कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस लॉन्च के साथ काबुनी ने सभी स्तरों के क्रिकेट प्रेमियों के लिए सुलभ और विश्वस्तरीय कोचिंग के एक नए युग की शुरुआत की है।
खेल, तकनीक और इनोवेशन को एक साथ जोड़ते हुए काबुनी ने क्रिकेट प्रशिक्षण का एक नया तरीका पेश किया है। उन्नत एआई तकनीक की मदद से यह खिलाड़ियों को रियल-टाइम और उनकी जरूरत के मुताबिक फीडबैक देता है, जिससे हर स्तर के खिलाड़ी कहीं भी और कभी भी अपने खेल में सुधार कर सकते हैं।
ग्लोबल लॉन्च के साथ काबुनी ने अपने सुपर कोचों के नामों का भी ऐलान किया, जिनमें क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली, शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स और श्रेयस अय्यर शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी इंटरैक्टिव चुनौतियों और युवा टूर्नामेन्ट्स के जरिए नई पीढ़ी के क्रिकेटरों को प्रेरित करने के साथ-साथ उनका मार्गदर्शन भी करेंगे।
इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य बेहद स्पष्ट है: हर खिलाड़ी तक विश्वस्तरीय क्रिकेट कोचिंग पहुँचाना। काबुनी तकनीक के जरिए बेहतरीन कोचिंग को ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों के लिए सुलभ बनाना चाहता है, ताकि दुनिया भर के युवा क्रिकेटर्स बेहतर तरीके से सीख सकें, अपनी प्रतिभा निखार सकें और अपने खेल को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकें। माता-पिता द्वारा विकसित यह प्लेटफॉर्म आधुनिक परिवारों के सामने मौजूद चुनौतियों और बढ़ते स्क्रीन टाइम के प्रभाव को समझता है। काबुनी का उद्देश्य लोगों को अधिक खेलने और कम स्क्रॉल करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि निष्क्रिय स्क्रीन टाइम को सक्रिय, सहभागितापूर्ण और कौशल विकास से जुड़े अनुभवों में बदला जा सके।
काबुनी के संस्थापक निमेश पटेल ने खेलों के माध्यम से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव से प्रेरित होकर इस प्लेटफॉर्म को तैयार किया है, ताकि युवा दोबारा खेलों से जुड़ सकें और अपनी क्षमताओं को निखार सकें। यह प्लेटफॉर्म अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने के साथ-साथ माता-पिता, शिक्षकों और कोचों को भी युवाओं के बीच अधिक सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने में सहायता करता है।
काबुनी के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म, काबुनी प्लेओएस, रियल-टाइम में खेल का विश्लेषण करता है और टाइमिंग, बैलेंस, एलाइनमेंट, फुटवर्क तथा सीक्वेंसिंग जैसी अहम बातों का आकलन कर तुरंत उपयोगी फीडबैक देता है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स के प्रदर्शन डेटा पर आधारित यह तकनीक खिलाड़ियों को ऐसे विश्लेषण उपलब्ध कराती है, जो अब तक सिर्फ एलीट क्रिकेट अकादमियों में ही मिलते थे, और हर प्रशिक्षण सत्र को बेहतर कोचिंग के अनुभव में बदल देती है।
दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जुनूनी क्रिकेट बाजारों में से एक भारत को काबुनी के पहले लॉन्च मार्केट के रूप में चुना गया है। यह बाजार तकनीक को बड़े स्तर तक पहुँचाने और अंतर्राष्ट्रीय विस्तार के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा। भारत में शुरुआती परीक्षणों और प्रमुख खेल संस्थाओं के साथ साझेदारी के बाद इस प्लेटफॉर्म को इस वर्ष के अंत तक ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया जाएगा।
इस घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय अभियान "डू यू वॉन्ट टू प्ले फॉर ए लीजेंड?" की भी शुरुआत की गई है। इस अभियान के जरिए भारत भर के 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को दिग्गज सुपर कोचेस की टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा। भाग लेने वाले खिलाड़ी काबुनी प्लेटफॉर्म के जरिए ट्रेनिंग लेंगे, देशव्यापी ट्रायल्स में हिस्सा लेंगे और अंतिम टीमों में जगह पाने के लिए मुकाबला करेंगे। चुनी गई टीमें एक प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय युवा टूर्नामेंट में भाग लेंगी।
काबुनी के संस्थापक निमेश पटेल ने कहा, "भारत में कई युवा क्रिकेटर्स के लिए अच्छी कोचिंग, प्रतिस्पर्धात्मक मौके और लगातार विकास तक पहुँच सबसे बड़ी चुनौती है। काबुनी इसी स्थिति को बदलने के लिए बनाया गया है। एआई-संचालित कोचिंग और नई युवा प्रतियोगिताओं को एक साथ जोड़कर हम ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं, जहाँ हर युवा खिलाड़ी, चाहे वह कहीं भी रहता हो और उसकी पृष्ठभूमि कैसी भी हो, ट्रेनिंग ले सके, स्वयं को बेहतर बना सके और अपनी प्रतिभा साबित कर सके।"
भारत तो सिर्फ शुरुआत है। हम यहाँ जो बना रहे हैं, वह खेलों के भविष्य का ऐसा मॉडल है, जिसे दुनिया भर में अपनाया जा सकता है और जो अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए नए मौके और संभावनाएँ उत्पन्न कर सकता है।
एलीट स्तर की कोचिंग को किफायती और ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों तक पहुँचाकर काबुनी हर पृष्ठभूमि और हर स्तर के खिलाड़ियों को समान अवसर देने का प्रयास करता है। यह प्लेटफॉर्म कोचों की भूमिका को कम नहीं करता, बल्कि उसे और मजबूत बनाता है। स्कूल कार्यक्रमों से लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक कई पहलों को समर्थन देने में सक्षम काबुनी को बड़े स्तर पर प्रतिभा विकास और खिलाड़ियों के लिए नए अवसर तैयार करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।